Type Here to Get Search Results !

नेताजी की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों और संघर्षों को किया याद

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

 बलिया (यूपी)। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के जीवन, संघर्षों और समाजवादी विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाजवाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचार और संघर्ष सदैव समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर संजय उपाध्याय, यशपाल सिंह, रंजीत चौधरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, श्री भगवान वर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी, जितेंद्र यादव, सुनील कुमार यादव, साथी रामजी गुप्ता, विश्राम चौधरी, राजन कन्नौजिया, हरेंद्र गोंड, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, रामनाथ पासवान, जमाल आलम, प्रमोद यादव, अनिल राय, देवेश चतुर्वेदी, बंशीधर यादव, सुशांत पाठक, धनंजय विशेन, रवींद्र नाथ यादव, अरविन्द सिंह, अमित यादव, देवीदत्त यादव, रामनाथ पटेल, सर्वजीत यादव और सुभाष यादव सहित पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad