डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की; 3 से 5 साल पुराने लंबित वादों को शून्य करने का दिया निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की; 3 से 5 साल पुराने लंबित वादों को शून्य करने का दिया निर्देश


प्रयागराज 29 अगस्त। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शनिवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।


        बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल एवं तीन साल से अधिक पुराने वादो सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए उन्हें शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने एवं दाखिल खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही प्राथमिकता पर करते हुए ऐसे सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बैठक में धारा-33, 34, 24, 116, 38 सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को उक्त से सम्बंधित प्रकरणों को प्रत्येक दशा में निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अंश निर्धारण संशोधन से सम्बंधित आवेदन पत्रों को अभियान चलाकर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies