ग्राम प्रधान एवं बाढ़ विभाग के जे ई से हाट टाक का वीडियो ऑडियो वायरल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ग्राम प्रधान एवं बाढ़ विभाग के जे ई से हाट टाक का वीडियो ऑडियो वायरल

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत खादीपुर में बाढ़ और कटान से बचाव हेतु स्पर (ठोकर) की मरम्मत के दौरान मिट्टी खनन को लेकर ग्राम प्रधान खादीपुर शारदानंद साहनी एवं बाढ़ विभाग के जे ई विनीत तिवारी से फोन पर विवाद हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी गांव की नदी किनारे मौके पर पहुंचे और वहां जेसीबी द्वारा मिट्टी उठाने पर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि स्पर (ठोकर) के पास से ही मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे कटान और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

घटना के दौरान कार्य देख रहे जेई विनीत तिवारी और ग्राम प्रधान के बीच फोन पर तीखी बातचीत हुई। ग्राम प्रधान ने कहा कि आप यहां से मिट्टी नहीं निकाल सकते, मैं इसकी शिकायत विधायक केतकी सिंह से करूंगा और मीडिया को बुला रहा हूँ। बातचीत के ऑडियो में जेई विनीत तिवारी भी सुनाई दे रहे हैं जो कहते हैं कि आप अपना काम करें, आप कार्य रोक नहीं सकते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिट्टी जेसीबी से एकत्रित की जा रही है जो बोरियों में भरकर ठोकर की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों ने ठोकर के पास से ही मिट्टी कटाई किए जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि कमीशन खोरी के चलते इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है। मिट्टी अन्य जगह से मंगा कर ठोकर की मरम्मत की जानी चाहिए। जिससे बाढ़ एवं कटान का खतरा उत्पन्न न हो।

बाढ़ खंड बलिया के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने केवल सील्ट निकालने के निर्देश दिए थे, मिट्टी निकालने के नहीं। उन्होंने कहा कि हाट टाक जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और कार्य सतर्कता व सामंजस्य के साथ कराया जाना चाहिए। जब पूछा गया कि जिओ बैग के स्थान पर प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरी जा रही है तो उन्होंने कहा कि वहां काम करवाने के पक्ष में नहीं थे, पर बाढ़ की आपात स्थिति के कारण काम कराना पड़ा।

घटनास्थल के वीडियो व ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से जांच तथा स्पष्टीकरण की मांग तेज हो गई है। ग्रामीण सुरक्षा और कटान रोकने के उपायों की सटीकता पर सवाल उठने से अधिकारियों द्वारा मामले की त्वरित समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies