जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक संपन्न
समिति द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों के कुल 67 चेकडैम, 65 एनीकट संरचनाएं, 172 तालाबों एवं 153 रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के निर्माण हेतु अनुमोदन से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिती में बुधवार को एनआईसी सभागार में *जिला तकनीकी समन्वय समिति* की बैठक आयोजित की गई, जिसमे सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जनपद के विभिन्न विकासखंडों में लघु सिंचाई विभाग द्वारा आगामी वर्षों में विभिन्न योजनाओं में प्रस्तावित कराए जाने वाले कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान समिति द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों के कुल 67 चेकडैम, 65 एनीकट संरचनाएं, 172 तालाबों एवं 153 रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के निर्माण हेतु अनुमोदन से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत प्रस्तावों का पुनः अपने स्तर से सत्यापन कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनपद में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा जल शक्ति अभियान कैच द रेन पोर्टल पर जल संचयन जन भागीदारी (JSJB 2.0) में विभिन्न विभागों द्वारा अधिक से अधिक डाटा फीडिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया।
