शिवरात्रि के महापर्व पर माघ मेला 2026 में मण्डल स्तरीय खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं का जन सैलाब
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

शिवरात्रि के महापर्व पर माघ मेला 2026 में मण्डल स्तरीय खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं का जन सैलाब

 


शिवरात्रि के महापर्व पर माघ मेला 2026 में मण्डल स्तरीय खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं का जन सैलाब


मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 16 फरवरी 2026 को भव्य खादी फैशन शो का आयोजन के साथ प्रदर्शनी का समापन का कार्यक्रम


प्रयागराज - शिवरात्रि महापर्व पर को जहां लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं वही उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।


 जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने बताया कि माघ मेला 2026 में लगाए गए प्रदर्शनी का 16 फरवरी 2026 को समापन होगा इसके साथ ही समापन के पहले फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश से आए मॉडलों द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया जाएगा। खादी की पारम्परिक कला एवं शिल्प को प्रदर्शित करने एवं खादी उत्पादों को और लोकप्रिय बनाने के लिए खादी फैशन शो का अयोजन किया जा रहा है, जिसमें खादी परिधान में मॉडल रैंप वॉक करके प्रस्तुति करेंगे, खादी की आधुनिक परिधानों को अलग अलग समूह में प्रस्तुति किया जाएगा।


फैशन शो का निर्देशन अरविंद यादव एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित होगा, इसमे 20 मॉडल के साथ कोरियोग्राफर आकांक्षा वर्मा के साथ प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजायनर अनुज कपूर हिस्सा लेंगे, यह कार्यक्रम शाम 06 बजे से शुरू होगा। प्रदर्शनी में खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों हेतु कुल 210 स्टाल बनवाये गये है, जिसमें ग्रामोद्योगी इकाईयां अपने उत्कृष्ट उत्पादों व वस्तुओं की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु प्रतिभाग करती हैं, जिसमें प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों जैसे झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, एवं उत्तराखण्ड आदि राज्यों की खादी संस्थाओं द्वारा खादी के वस्त्र जैसे-कटिया, रेशम, पोली खादी, सूती व ऊनी वस्त्रों एवं अन्य परिधानों की बिक्री की जा रही, इसके साथ प्रदर्शनी में खादी तथा ग्रामोद्योग की बिक्री अब तक 10 करोड़ 75 लाख तक पहुंच चुकी है। इस मौके पर कार्यक्रम में जवाहर लाल जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मौजूद थे । मंच का संचालन राकेश मोहन गुप्ता, ज्येष्ठ लेखा परिक्षक इस अवसर पर सुनील कुमार, महेन्द कुशवाहा, आशीष यादव, अनुज द्विवेदी, राम लाल, दिनेश दुबे,अमित कुमार,आशुतोष कुमार, हिमांशु यादव, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies