वाटर लेजर शो का संचालन काली घाट से प्रारम्भ किया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वाटर लेजर शो का संचालन काली घाट से प्रारम्भ किया गया।



आज दिनांक 12.01.2026 को पुनः वाटर लेजर शो का संचालन काली घाट से प्रारम्भ किया गया। गत वर्ष महाकुम्भ-2025 में पर्यटन विभाग द्वारा उपरोक्त परियोजना का उद्घाटन मा० कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी" जी के द्वारा किया गया था। बाढ़ समाप्त होने के उपरान्त माघ मेला-2026 के प्रारम्भ होने के दृष्टिगत लेजर शो का पुनः संचालन पर्यटन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था-यू.पी.पी.सी.एल. यूनिट-2, प्रयागराज के माध्यम से कराया जा रहा है।



उपरोक्त लेजर शो का अवलोकन आज मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर श्री जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री डॉ अजयपाल शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। लेजर शो का संचालन प्रतिदिन सांय 07:00 बजे काली घाट से किया जायेगा। लेजर शो की समयावधि 45 मिनट है, जिसके अन्तर्गत प्रयाग से जुड़ी कथाओं व माघ, कुम्भ व महाकुम्भ के महत्व को भी दर्शाया जायेगा।


काली घाट के सन्निकट ही वाटर स्पोर्ट्स व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है, वाटर लेजर शो का संचालन प्रारम्भ हो जाने से प्रयागराज आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies