प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ संपादक व अधिवक्ता जगदीश सिंह जी की 25 वर्षीय पुत्रवधु स्वेता सिंह पत्नी विजय नारायण सिंह (आर्मी) की पिछले दिनों,एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जानकारी के अनुसार 6 जून दिन शुक्रवार को श्री सिंह जी के पैतृक गांव हैबतपुर, मधुवन जनपद मऊ में उनकी पुत्रवधु की तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश के अनेकों जिलों से आए पत्रकारों,साहित्यकारों, शिक्षाविदों,अधिवक्ताओं के साथ साथ प्रतिष्ठित लोगों ने स्वर्गीय श्वेता सिंह पत्नी विजय नारायण सिंह (आर्मी) जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। और उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।बतादें कि स्वर्गीय श्वेता सिंह के दो नन्हें पुत्रों मे पांच वर्षीय वीरभान सिंह व दो वर्षीय छोटू तथा आर्मी पति विजय नारायण सिंह के साथ ही भरापुरा परिवार को ग़म में डाल, इस दुनिया को छोड़ कर सदा के लिए चली गई। देखा गया है कि दोनों मासूम बच्चों ने भी अपनी मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस तेरहवीं पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) पूनम सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सिंह के साथ ही सतना (मध्य प्रदेश) के जिला अध्यक्ष भागवत द्विवेदी,जिला औरैया की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) ममता तिवारी,जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष गौतम जी के साथ ही आजमगढ़,गाजीपुर,चंदौली ओर जनपद बलिया (यूपी) के ज़िला अध्यक्ष/पत्रकार दुर्गा शंकर सिंह" सेंगर",जिला सूचना मंत्री व निजी सचिव चेयरमैन प्रदीप बच्चन, जिला सचिव व निजी सलाहकार अनुज यादव,कानूनी सलाहकार जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ रसड़ा तहसील अध्यक्ष (जाबाज़ पत्रकार) सैयद सेराज अहमद, अब्दुल रहमान के अलावा देश के विभिन्न प्रदेशों से लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।