अयोध्या:
ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कई जगह दुर्गा जी के पंडालों में पहुंचकर किया पूजन।
रिपोर्ट----मनोज तिवारी अयोध्या
शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह-जगह दुर्गा मैया के जयकारे लगा रहे हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कस्बा बीकापुर सहित विभिन्न स्थानों पर लगे दुर्गा जी के पंडालों में भक्तों के भीड़ उमड़ रही है। शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा पंडालों में भक्ति भाव भी चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया है। बीकापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव में मां भगवती के पंडालों में भक्ति भाव से भक्तगण सराबोर दिखाई दे रहे हैं। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के मुमारिच नगर में इस बार भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने आरती में शामिल होकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रधान शशिकांत मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान भगवती जागरण कथा प्रसाद वितरण भी किया गया। भंडारे में तमाम लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दी। बीकापुर में स्थित ग्राम मलेथू कनक ग्राम पंचायत में नाथ बाबा धाम पर स्थापित किए गए दुर्गा जी के पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जय मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से यहां लग रहे दुर्गा जी के पंडाल में धार्मिक रोचकता अपने चरम पर दिखाई दे रही है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अवध नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संरक्षक देवानंद सिंह, प्रदुम सिंह सहित दुर्गा पूजा समिति से जुड़े हुए लोग व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। नगर क्षेत्र में भी व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं पर भारी तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बीकापुर का पुलिस प्रशासन भी देर रात तक कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करने की निमित्त भ्रमण रत रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहा है।