महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्याकांड : मुख्य गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्याकांड : मुख्य गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल

 


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में मुख्य गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए सीबीआई कि ओर से अर्जी दाखिल की गई है। दाखिल अर्जी में कहा गया है कि अदालत की ओर से मुख्य गवाह अमर गिरि गवाही के लिए समन जा चुका है। इसके साथ ही जमानती वारंट भी तामील नहीं हो सका है। बार-बार बुलाने पर अमर गिरि अदालत के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गवाही नहीं दे रहें हैं। इस वजह से अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करना आवश्यक है। फिलहाल कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है। अगली सुनवाई पर बाबा अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।


जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरी ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई शुरू होते ही अदालत ने मुख्य गवाह अमर गिरि की गवाही के लिए पुकार कराई, लेकिन, वह उपस्थित नहीं हुए। लिहाजा, सीबीआई की ओर से गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल की गई। इसके बाद अदालत में सुनवाई के लिए अगली तिथि तय कर दी।

अमर गिरि की ही शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

दाखिल अर्जी में यह भी कहा गया है कि समन तामील कराने के लिए पुलिस ने बाघम्बरी गद्दी आलापुर और संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर पर गई, लेकिन दोनों ही स्थान पर वह नहीं मिले। पूछने पर अन्य लोगों ने बताया कि बाबा अमर गिरि काफी दिनों से यहां नहीं आए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। और यह भी नहीं पता है कि वह कहां गए हैं, उनका मोबाइल नंबर भी किसी के पास नहीं है। इस वजह से जमानती वारंट की तामिली नहीं हो सकी है। 

बता दें की बाबा अमर गिरि महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड के मुख्य गवाह है और उनकी ही शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज की थी। आत्महत्या के आरोप में महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि, मंदिर के पुजारी आद्या गिरि और उनके बेटे संदीप तिवारी अभी जेल में बंद हैं। तीनों ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी लेकिन उनकी अर्जी खारिज हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies