डॉक्टर सोने लाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग राजनीतिक मांग: कृष्णा पटेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

डॉक्टर सोने लाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग राजनीतिक मांग: कृष्णा पटेल



बेटी अमन पटेल की सम्पत्ति पर हिस्से की माँग पर कृष्णा पटेल -सम्पत्ति मेरे पति की जिस बेटी के लिए मन होगा उसे दूँगी 

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

शनिवार को अयोध्या में अपना दल एस द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित है ,ऐसे में अचानक अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्षा कृष्णा पटेल का अयोध्या आने के राजनीतिक माने निकाले जा रहे हैं लोगों का यह मानना है अपना दल एस की ओर से होने वाले कार्यक्रम से पहले हजारों कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने की मंशा से कृष्णा पटेल अयोध्या पहुंची थी ,और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।अयोध्या पहुंची अपना दल कमेरावादी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल की एक्सीडेंट राजनीतिक मुद्दा है। इसकी सीबीआई जांच की मांग राजनीतिक है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल द्वारा बनाई गई संपत्ति मैं जिसको चाहू उसको दूं जिसको चाहे ना दूं वह हमारी संपत्ति है और संपत्ति में हमारी सभी बेटियों की बराबर हिस्सेदारी है। पत्रकारों के यह पूछने पर कि जहां भी अपना दल एस की रैली होती हैं वहां एक दिन पहले कमेरा वादी के लोग प्रेस वार्ता क्यों करते हैं, इस पर गोल मोल जवाब दिया। आपको बताते चलें कि विगत 17 अक्टूबर को अपना दल एस की प्रताप गढ़ की रैली से पहले 16 अक्टूबर को पल्लवी पटेल ने प्रतापगढ़ में ही प्रेस वार्ता की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies