Type Here to Get Search Results !

छठ पूजा पर 16 नवंबर को बलिया में स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने DM-BSA को सौंपा ज्ञापन

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर महिला शिक्षक संघ, बलिया ने जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

संघ की अध्यक्ष श्रीमती किरण भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से जनपद के शिक्षण संस्थानों में छठ पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि छठ पर्व की महत्ता और जनपद में इसके व्यापक आयोजन को देखते हुए 16 नवंबर को अवकाश दिया जाना उचित होगा।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष किरण भारती के साथ जिला महामंत्री प्रियंका सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी शर्मीला सिंह, दुबहड़ अध्यक्ष विजेता सिंह, मनियर अध्यक्ष अंजू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन पर उचित एवं सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad