बाढ़ से बेहाल सिकंदरपुर: फसल बर्बादी के दोबारा सर्वे और राहत सामग्री की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बाढ़ से बेहाल सिकंदरपुर: फसल बर्बादी के दोबारा सर्वे और राहत सामग्री की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ के दोबारा आए कहर से किसान और ग्रामीण त्रस्त हैं। खरीद, जिंदापुर, पुरुषोत्तम पट्टी, बिजलीपुर, निपानिया, बहदुरा और लेतराहा समेत कई गांवों में बने गंभीर संकट को देखते हुए शनिवार (3 अक्टूबर) को स्थानीय प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सिकंदरपुर को एक ज्ञापन सौंपा।


'भारतीय स्वतंत्र आवाज' के बैनर तले भुवाल आनंद भारती, रजनीश यादव, सुमित यादव, अमरजीत यादव और राहुल वर्मा ने एसडीएम से मुलाकात कर प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।


ज्ञापन में रखी गईं मुख्य मांगे:


फसल का पुनः सर्वे: पूर्व में हुए सर्वे के बाद दोबारा आई बाढ़ से बची हुई फसलें भी पूरी तरह डूबकर नष्ट हो गई हैं। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए पुनः निष्पक्ष जांच और सर्वे कराया जाए।


भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच: पूर्व में फसल सर्वे के दौरान लेखपाल द्वारा कथित रूप से पैसे मांगे जाने के गंभीर आरोपों की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

तत्काल राहत सामग्री: बाढ़ प्रभावित गांवों में तुरंत सूखा राशन, तिरपाल, पीने का शुद्ध पानी, दवाइयां और पशुओं के लिए चारे की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि बाढ़ पीड़ितों को समय रहते सहायता और न्याय नहीं मिला, तो वे जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies