चौथे दिन भी गंगा में डूबे सूर्य प्रकाश का नहीं लगा सुराग, गंगाघाटों पर खोज रहे परिजन..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चौथे दिन भी गंगा में डूबे सूर्य प्रकाश का नहीं लगा सुराग, गंगाघाटों पर खोज रहे परिजन..

 


मेजा, प्रयागराज। सिरसा गंगाघाट पर नहाते समय डूबे सूर्य प्रकाश पटेल की खोजबीन चौथे दिन भी जारी रही। पुलिस व परिजन क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों पर उसे ढूंढ़ते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। नवरात्र भर नौ दिन तक मां दुर्गा का व्रत रखने के बाद शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे सूर्य प्रकाश पटेल पुत्र फूल चन्द्र पटेल निवासी बगहा चौकी साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए सिरसा गंगाघाट पहुंचा था। वह नहाने के दौरान तेज धारा में बह गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह रोते बिलखते गंगाघाट पहुंच गए थे। जानकारी पर पुलिस प्रशासन व लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के दिन चौकी प्रभारी सिरसा अंकित तिवारी की सूचना पर एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता, प्रभारी कोतवाल मेजा राजेश उपाध्याय गंगा घाट पहुंच गए। एसीपी की सूचना

पर दोपहर एक बजे के लगभग शहर के गोताखोर पहुंच पानी में उतर डूबे युवक की खोज में जुटे रहे, लेकिन शाम चार बजे तक कुछ पता नहीं

मां दुर्गा का व्रत रखने के बाद नवें दिन अपने साथी वसीम व पप्पू आदिवासी के साथ गंगा स्नान करने सिरसा गंगाघाट पहुंचा था।

चल सका। बगहा गांव निवासी फूलचन्द्र पटेल परिवार सहित गांव से दस किलोमीटर दूर टिकुरी अमिलिया में रहकर खेती किसानी करते हैं। उनके दो बेटों में छोटा बेटा 21 वर्षीय सूर्य प्रकाश पटेल टिकुरी समहन में स्थित एक मोटर गैरेज में काम करता था। वह आठ दिनों तक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies