बृजमनगंज जांच में पहुंची उपमहानिदेशक लगाई फटकार बोली जल्द करें निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बृजमनगंज जांच में पहुंची उपमहानिदेशक लगाई फटकार बोली जल्द करें निस्तारण



नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर बुधवार देर शाम दो दो एसडीएम अधिकारियों के गाडी का काफिला देख क्षेत्र की जनता सन्न रह गई।सीसी सड़क निर्माण मे अनियमितता की शिकायत पर सूडा विभाग की उपनिदेशक मोनिका द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई तथा एक महिला की शिकायत पर आवास योजना के जेई को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराने की बात की। बताते चलें कि जनपद महाराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज कस्बे के वार्ड नं 13 सहारा बैंक रोड, थाना रोड बस्ती में डूडा विभाग परियोजना के अंतर्गत ठेकेदार सुनील राय द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया गया था सीसी सड़क निर्माण में अनियमिता की शिकायत पर लखनऊ से जांच में पहुंची उपनिदेशक मोनिका ने बताया कि मानक के अनुरूप सड़कें बनी है या नहीं? यह जांच का विषय है।सीसी सड़क का इंस्टॉलमेंट का आधा भुगतान अभी किया गया है शेष भुगतान जांच के उपरांत होना है उन्होंने बताया कि सूडा विभाग पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान, शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित है इसी क्रम में महानिदेशक के द्वारा थाना रोड पर आवास योजना की जांच भी की गई जहां वार्ड नंबर 13 की लाभार्थी महिला परमशिला पत्नी सिकंदर ने शिकायत करते हुए कहा कि मैडम डेढ़ वर्ष हो गए अभी तक दूसरी किस्त नहीं आई। इसके अतिरिक्त कई महिलाओं ने शिकायत करते हुए कहा कि आवास का फॉर्म भरे हुए 6 महीने हो गए परंतु अभी तक आवास का पैसा नहीं मिला मैडम मोनिका ने एक्शन लेते हुए स्थानीय जेई सूरज कुमार को फटकार लगाते हुए बोली की इतना समय क्यों लग रहा है दूसरी किस्त का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए तथा जो भी प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र हो जांच कर कर जल्द से जल्द उनके भूगतान का निस्तारण किया जाए।लाभार्थी अर्जुन जायसवाल, संतोष शर्मा के घर जाकर आवास निर्माण की जांच करते हुए पूछा कि जियो टैगिंग के दौरान किसी कर्मचारी द्वारा आवास के नाम पर पैसा नहीं लिया गया है दबे आवाज में लोगों ने कहा नहीं।

 उनके साथ शहर मिशन प्रबंधक आनंद त्रिपाठी,एसडीएम पंकज कुमार, सौरभ सिंह, राकेश कुमार के साथ सूडा कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies