करनैलगंज,गोंडा- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए लगभग सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की
करनैलगंज,गोंडा- भले ही लोकसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सभी पार्टियों में चुनावी तालमेल को लेकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए लगभग सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
आपको बता दें कि अभी भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव को देखते हुए भाजपा अभी से काफी संजीदा नजर आ रही है अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कैसरगंज सीट पर बड़ी जीत का दावा किया।
पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जहां विपक्ष पर चुटकी ली वहीं चंडीगढ़ मेयर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को टाल गए उन्होंने दावा किया की 2024 में नरेंद्र मोदी पुनः एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह देश की सभ्यता को खंडित करने वाले लोग हैं, इंडिया गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा की स्थिति हो गई है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
