मंदिर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा तीन चोर व एक सुनार गिरफ्तार सीसीटीवी से शातिरों तक पहुंची पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मंदिर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा तीन चोर व एक सुनार गिरफ्तार सीसीटीवी से शातिरों तक पहुंची पुलिस


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
 अयोध्या धाम के काले राम मंदिर के पीछे हनुमत सदन मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने 16 लाख रुपए व 5 लाख रुपए कीमत का सोने का गहना चुरा लिया था. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सीसीटीवी के माध्यम से अहम सुराग मिले जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। चोरी की गई सारी रकम 16 लाख रुपए व 5 लाख रुपए की कीमत का सोना भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. ऑपरेशन दृष्टि के तहत चलाए गए अभियान में मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अयोध्या पुलिस ने चोरी का खुलासा किया. पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से सभी तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, यही नहीं जिस आभूषण व्यवसायी के यहां सोना बेचा गया था पुलिस ने उस सोने को बरामद करते हुए आभूषण व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया है।घटना 5 अगस्त की रात की है. अयोध्या कोतवाली के काले राम मंदिर के पीछे हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण मंदिर बंद कर कहीं बाहर गए हुए थे. तभी चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखा हुआ 16 लाख रुपया व लगभग 5 लाख के आभूषण चोरी कर लिए थे. पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए टीम बनाकर छानबीन की और सीसीटीवी के सहारे अयोध्या पुलिस ने गोंडा के रहने वाले सभी तीनों शातिर चोर राकेश कहार, अर्जुन पासवान व गंगाराम मिश्रा के साथ आभूषण व्यवसायी प्रमोद सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies