सहारनपुर पलिस द्वारा मात्र 17 घण्टो में मोटरसाईकिल चोरी की घटना का
सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही पर चोरी की 05 मोटरसाईकिल बरामद ।
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुको व वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु वाहन चोरो की लगातार गिरफ्तारी के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वाहन चोरी के 01 अभियुक्त अंकित पुत्र देशराज निवासी ग्राम शाहजहाँपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर पुराना चिलकाना बस अड्डा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशादेही पर चोरी 05 मोटर साईकिल बरामद की गयी। उक्त मोटर साईकिलो में 02 थाना मण्डी पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित हैं, जिनकी चोरी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 17 घण्टो के अन्दर ही बरामद कर ली गयी तथा शेष मोटर साईकिल अभियुक्त द्वारा हरियाणा से चोरी करना बताया गया। जिनमें से 01 मोटर साईकिल को अभियुक्त द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। चोरी गई मोटर साईकिल बरामदगी व फर्जी नम्बर प्लेट इस्तेमाल करने के आधार पर थाना मण्डी पर अभियुक्त अंकित उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 233/23 धारा 414/465 भादवि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया है कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूँ। मेरे पास से जो 05 मोटर साईकिल बरामद हुई है उनमें से 02 मोटर साईकिल तो मैंने सहारनपुर से क्रमशः दिनांक 21.07.2023 को गोल कोठी के पास मोबाईल की दुकान के सामने से दोपहर लगभग 02 बजे व दूसरी गोटेशाह की चुंगी, एन्टिक एक्सपोर्ट के सामने से दिनांक 28.07.2023 को चोरी की थी तथा शेष 03 मोटर साईकिले यमुनानगर हरियाणा से चोरी की थी। मैं इन्हे चलते फिरते व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।
अवगत करा दें कि अभियुक्त अंकित उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में कई मुकदमों मे
जेल जा चुका है व जिस पर थाना सरसावा व थाना मण्डी पर आर्म्स एक्ट, आबकारी अधि०, एनडीपीएस, वाहन
चोरी व अन्य विभिन्न धाराओ मे कई मुकदमे पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
अंकित पुत्र देशराज निवासी ग्राम शाहजहाँपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त अंकित उपरोक्त के कब्जे से 05 मोटर साईकिल बरामद की गयी हैं, जिनका विवरण निम्नवत है-
1. मो0सा0 UP11AQ3234
पेसिस
नम्बर MBLHA 10AMEHC05234 तथा इंजन 10-
HA10EJEHC30235 सम्बन्धित मु0अ0स0- 230/23 धारा 379 आईपीसी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर 2. बिना नम्बर मोटर साईकिल जिसका चेसिस नम्बर 04E16C06558 व इंजन न०- 04E16M04805-
सम्बन्धित मु0अ0स0-231/ 23 धारा 379आईपीसी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर 3. मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेन्डर रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट पर HR04F6630 चैसिस न0- MBLHA10AMF9A04479 व इंजन न०- HA10EJF904989- सम्बन्धित मु0अ0सं0- 603/23 धारा 379 भादवि थाना सिटी कोतवाली यमुनानगर हरियाणा
4. मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेन्डर रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट पर HR02X6704 व चेसिस न०- MBLHA10EJA9E19003 व इंजन न०- HA10EAA9E06374 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 578/23 धारा 379
भादवि थाना सिटी कोतवाली यमुनानगर हरियाणा 5. मोटर साईकिल सीडी डीलक्स जिसका वास्तविक रजि0न0- UP11P1130 चेसिस न0- 05D29F21294 व इंजन न0- 05D2917072- जिस पर UP 11 B 5130 की फर्जी प्लेट लगी है।
अभियुक्त अंकित उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0- 44/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट अधि0 थाना सरसावा जनपद सहारनपुर 2. मु0अ0सं0- 45/22 धारा 63 आबकारी अधि0 थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
3. मु0अ0सं0- 157/23 धारा 63 आबकारी अधि० थाना सरसावा जनपद सहारनपुर 4. मु0अ0स0 190/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
5. मु0अ0स0 336/22 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
6. मु0अ0स0 354/21 धारा 63 आबकारी अधि0 थाना सरसावा जनपद सहारनपुर 7. मु0अ0सं0-230/23 धारा 379/411 भादवि थाना मण्डी जनपद सहारनपुर 8. मु0अ0सं0- 231/ 23 धारा 379/411 भादवि थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी:-
1. उ0नि0 संजय शर्मा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर 2. उ0नि0 सोनू राणा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
3. हे0का0 100 राहुल त्यागी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
4. हे0का0 02 कमल कौशिक थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
5. का0 1830 शुभम सिंह थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
6. का0 1460 अंकित पंवार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर